आगरालीक्स …आगरा के एक फाइव स्टार होटल में ठहरे आस्ट्रेलिया के युवक के बाद उनकी पत्नी की भी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली। होटल के रूम सर्विस सहित फ्रंट आफिस के कर्मचारियों के लिए गए सैंपल। कोरोना के सात नए केस मिले। #agracoronaupdate# #agratodaynews# #agralocalnews#

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने अनुसार, आस्ट्रेलिया के रहने वाले 32 और 30 साल के कपल ताजमहल देखने के लिए नौ जून को आगरा आए। आगरा के एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए हैं। होटल में आस्ट्रेलिया से आए युवक के सैंपल लिए गए, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी की भी कोरोना की जांच कराई गई। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम होटल पहुंची और विदेशी कपल के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना के केस बढ़े, सात केस मिले
जून में कोरोना के केस कम हो गए थे, कई दिन तक एक भी केस नहीं मिला। इसके बाद एक या दो केस मिल रहे थे लेकिन रविवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं। कोरोना के सैंपल की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 2698 सैंपल लिए गए हैं, इससे पहले 1200 से 1400 सैंपल हर रोज लिए जा रहे थे।
कोरोना के एक्टिव केस 16
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ गई है। 10 से कम एक्टिव केस थे लेकिन अब एक्टिव केस 16 हैं। राहत है कि कोरोना के मरीजों में वैक्सीन लगने के कारण सामान्य लक्षण हैं कोई गंभीर लक्षण नहीं है।