आगरालीक्स.. आगरा में डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम आखिरकार रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल आगरा कॉलेज ग्राउंड में सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। शाम तक सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर संशय बना रहा, इस बीच सपना चौधरी के आगरा पहुचने की खबर चलती रही।जिला प्रशासन ने 4 अक्टूबर को सपना चौधरी के कार्यक्रम की अनुमति दी थी, इसे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रद्द कर दिया है।

इससे सपना चौधरी कर कार्यक्रम का इंतजार कर रहे लोग परेशान है। आयोजकों में खलबली मची हुई है। इससे पहले इलाहाबाद और लखनऊ में सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द होने पर बवाल हो चुका है। कार्यक्रम कराने के लिए सिफारिश लगाई जा रही है।
सोमवार रात को आगरा कॉलेज के ग्राउंड पर आरोही संस्था द्वारा सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए है, इसमें महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में पास और टिकट से एंट्री है, कार्यक्रम के पास को लेकर सिफारिश लगाई जा रही हैं।
सुरक्षा में लगाई पुलिस
तीन एसएचओ, 15 दारोगा, 10 महिला दारोगा, 50 कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, तीन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, पांच ट्रैफिक कांस्टेबल की ड्यूटी प्रस्तावित है।