आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आठ से 10 जून तक 24 हजार परीक्षार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे,28 केंद्र बनाए, सख्त सुरक्षा व्यवस्था। ( Agra Live News: 24000 candidate appear in Police Bharti Exam from 8 to 10th June 2026 in Agra )
आगरा में उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अ आठ, नौ और 10 जून को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। आगरा में परीक्षा के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा के अनुसार, परीक्षा में आगरा के साथ ही फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस और अलीगढ़ के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दो पाली में होगी परीक्षा, कर्मचारियों की भी बायोमेट्रिक
आठ से 10 जून तक 28 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम पांच बजे के बीच परीक्षा होगी। हर पाली में 12 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में डयूटी देने वाले कर्मचारियों की भी बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।