आगरालीक्स…Agra News: आगरा मीनोपोज सोसायटी ने दिया संदेश पर्यावरण हमारा है, इसको हमे बचाना है।
शुक्रवार को आगरा मैनोपोज सोसाइटी ने “पर्यावरण हमारा है, इसको हमे बचाना है”, के नारे के साथ सुभाष पार्क में जनजागरण संदेश, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटिका तथा पोस्टर पर बने पेड़ पर अपने हाथ में कलर लगाकर प्रतीकात्मक रूप से पेड़ों को संरक्षण देने के कार्यक्रम का आयोजन किया। सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ सुधा बंसल, सचिव डॉ नीलम सिंह, डॉ सविता त्यागी, डॉ संगीता चतुर्वेदी, डॉ शिवानी शिखा, डॉ संगीता मल्होत्रा, डॉ निधि दीक्षित, डॉ माला यादव, प्रो. डॉ रुचिका गर्ग, डॉ रेखा रानी, डॉ रश्मि, डॉ मनीषा, डॉ रचिता कोहली, डॉ प्रिया, डॉ गायत्री आदि मौजूद रहे।