आगरालीक्स …Agra News: दुखद आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार हादसे में आठ महीने की बेटी के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर मां की थी मौत, इंजीनियर पति का चल रहा इलाज। ( Agra Live News: 28 year old woman software engineer injured in car accident on Yamuna Expressway died during treatment)
आगरा की ओम सांई रेजीडेंसी अमर विहार दयालबाग के रहने वाले निशांत वशिष्ठ दिल्ली में एमईएस में इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी 28 साल की वैष्णवी वशिष्ठ एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, पति पत्नी अपनी आठ महीने की बेटी के साथ दिल्ली में रह रहे थे। बेटी की देखभाल के लिए मैनपुरी की एक युवती को केयरटेयर रखा था और 28 मई को कार से मैनपुरी से युवती को लेकर जा रहे थे।
टायर फटने से हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत
निशांत वशिष्ठ कार से 28 मई को मैनपुरी से निकले, कार में उनकी पत्नी पत्नी वैष्णवी वशिष्ठ, आठ साल की बेटी यति और केयरटेयर युवती थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में टायर फटने से कार कई पलटे खाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में यति की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वैष्णवी और निशांत का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान वैष्णवी वशिष्ठ की भी मौत हो गई। निशांत का इलाज चल रहा है। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।