आगरालीक्स…ताजमहल में पर्यटकों के लिए जिन चारों मीनारों को बंद किया गया है, उसी मीनार से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला गया. कर्मचारी को नौकरी से निकाला. मोबाइल पर रोक
ताजमहल में चार मीनार हैं. इन मीनारों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर ताजमहल की मीनार से बनाया गया एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में ताजमहल का 360 व्यू दिखाया गया है. यह वीडियो इट्स विशाल भाई नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया. एसआई द्वारा जब जांच कराई गई तो इसमें सामने आया कि वीडियो एक कर्मचारी द्वारा बनाया गया है. कर्मचारी को नौकरी से हटाया, मोबाइल पर रोकताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद का मीडिया से कहना है कि यह वीडियो पांच से छह दिन पुराना है. यह वीडियो ताजमहल पर संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी ने बनाया था. वीडियो को डिलीट करा दिया गया है और सफाई कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया है. इसके साथ ही ताजमहल की मीनार, गुंबद और भूमिगत कक्ष प्रतिबंधित क्षेत्र है, जहां वीडियोग्राफी नहीं की जा सकती, इन जगहों पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी गई है. हिदायत दी गई है कि कोई भी कर्मचारी ताजमहल के प्रतिबंधित हिस्से की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करे.