आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट की खोदाई से गिरी केनरा बैंक में अपने लॉकर, गोल्ड और कैश लेने पहुंच रहे ग्राहक, बैंक कचहरी घाट पर शिफ्ट, दीवार में दरार पड़ी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई दीवार।
आगरा के बेलनगंज भैरों बाजार में 4489 वर्ग मीटर में पुराने भवनों को तोड़कर कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण करीब दो साल से चल रहा है। किरधा अर्थ डवलपर्स और कृष्णा भू विकास एलएलपी के साझेदार राकेश कोहली और विनोद अग्रवाल द्वारा बेसमेंट के दो तल, भूलत, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण चल रहा था। एक हिस्से में 50 वर्ष से केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा संचालित है। ( Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch )
ऐसा लगा कि भूकंप आया और चंद मिनटों में गिरी बिल्डिंग
केनरा बैंक में गुरुवार को काम चल रहा था, दोपहर 2 बजे लंच ब्रेक हुआ। बैंक मैनेजर, 10 कर्मचारी और चार ग्राहक बैंक में थे, कर्मचारी खाना खाने के लिए पीछे की तरफ गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार में दरार आने लगी, गार्ड ने शोर मचा दिया कि दीवार गिर रही है। कर्मचारी और ग्राहक भागते हुए बाहर निकले, कुछ मिनटों में एक तरफ की दीवार जहां कैश काउंटर और ग्राहक सेवा केंद्र वाला हिस्सा ढह गया।
सुबह से ही बैंक में पहुंचने लगे ग्राहक, लॉकर और गोल्ड की चिंता
केनरा बैंक को बंद कर दिया गया, बैंक को कचहरी घाट शाखा में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह से बैंक पर ग्राहक पहुंचने लगे, बाहर पुलिस कर्मी और सुरक्षा कर्मी तैनात थे। बैंक पर भी कचहरी घाट में ब्रांच शिफ्ट होने का नोटिस बोर्ड लगा दिया गया है। जिन ग्राहकों के बैंक में लॉकर हैं और गोल्ड रखा था वे सबसे ज्यादा परेशान हैं, उन्हें बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को बताया कि सात दिन में 500 मीटर के एरिया में केनरा बैंक की बेलनगंज ब्रांच को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। लॉकर, गोल्ड सहित अन्य दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।