आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की समस्या और ब्रेस्ट डिजीज के इलाज पर डॉक्टरों ने चर्चा की।
आगरा में सिकंदरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा गुरुवार रात को सीएमई आयोजित की गई।नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) जिसे अब मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (एमएएसएलडी) के नाम से जानते हैं पर चर्चा की गई। ( Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management )
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ बंसल ने फास्ट फूड के सेवन, ज्यादा चिकनाई युक्त भोजन और व्यायाम ना करने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ने और इसके इलाज में नॉर-उर्सोडियोक्सीकोलिक एसिड के इस्तेमाल पर चर्चा की। दूसरे सत्र में प्लास्टिक सर्जन डॉ. मानवी मिश्राने ब्रेस्ट डिजीज के समग्र प्रबंधन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ. प्रितुल सक्सेना, डॉ. नागेंद्र सिंह चौहान, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. अनूप दीक्षित एवं डॉ. पंकज नागायच द्वारा की गई। द्वितीय सत्र में अध्यक्षता डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया, डॉ. निधि दीक्षित, डॉ. अनीता शर्मा एवं डॉ. रेनू शर्मा ने की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल, सचिव डॉ. मिहिर गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव सिकारवार, डॉ. विनय अग्रवाल , डॉ. अर्चना सिंघल , डॉ. अंकिता गुप्ता, डॉ. नरेश त्यागी , डॉ. रितेश बंसल , डॉ. जगत पाल , डॉ. चक्रेश जैन, डॉ. ज्योति डॉ. दीप्ति अग्रवाल डॉ. लीना चौहान ,डॉ. नेहा गर्ग ,डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. कुशवाह डॉ. देव राजन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।