आगरालीक्स…Agra News: वीडियो न्यूज आगरा में आयकर भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आयकर निरीक्षक ने जान दे दी, बेटा बीटेक कर रहा है और बेटी सिविल की तैयारी। सीसीटीवी खंगालने के साथ ही पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
आगरा के पश्चिमपुरी स्थित ब्रज द्वारिका कॉलोनी में रहने वाले 50 साल के आयकर निरीक्षक सुरेश चंद मौर्या बुधवार शाम 5.30 बजे अपने घर से आफिस जाने के लिए निकले थे, शाम 6.15 बजे आयकर विभाग, संजय प्लेस पहुंचे, स्कूटर पार्किंग में खड़ा किया। गार्ड लोकेंद्र डयूटी पर थे। वे अंदर चले गए, करीब 15 मिनट बाद तेज आवाज सुनाई दी, उस समय गार्ड टॉयलेट जाने के लिए अंदर जा रहा था।
गार्ड बाहर निकल कर आया तो आयकर निरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्या लिफ्ट के बगल में खाली जगह पर पड़े हुए थे, उनकी नाम से खून निकल रहा था उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की, इसमें सामने आया कि आयकर भवन की सातवीं मंजिल पर ताला लगा होने से कोई छत पर नहीं जा सकता है। सातवीं मंजिल की सीढ़ियों पर आयकर निरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्या की चप्पल मिली हैं इससे आशंका है कि चप्पल सीढ़ियों पर उतारने के बाद रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाई।
मनोचिकित्सक का चल रहा था इलाज
डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आयकर निरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्या का मनोचिकित्सक डॉ. यूसी गर्ग से इलाज चल रहा था सीसीटीवी की जांच सहित हर पहलू की जांच कर रही है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बेटा बीटेक और बेटी कर रही सिविल की तैयारी
आयकर निरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्या पहले आयकर विभाग ने स्टेनों थे, प्रमोशन के बाद आयकर निरीक्षक बने थे। उनकी पत्नी अलका, बेटा सूरज आयकर भवन पहुंच गए। सूरज रायबरेली से बीटेक कर रहा है और बेटी सिविल की तैयारी कर रही है। पुलिस मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग के साथ ही व्हाटएप चैट की भी जांच कर रही है।