आगरालीक्स Agra News: आगरा में आईएसबीटी के पास रेलिंग से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, ट्रक में नमक के पैकेट, जुटी भीड़।
आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा से भगवान टॉकीज के लिए शुक्रवार सुबह नमक के बोरों से भरा ट्रक आ रहा था, आईएसबीटी के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। रेलिंग से टकराने के बाद ट्रक के पीछे लगा ट्रॉला पलट गया और सड़क पर नमक की पैकेट बिखर गए। जिस समय हाउसा हुआ उस समय वाहन बहुत कम थे इसलिए किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। ( Agra Live News: Truck turn turtle on Agra Delhi Highway in Agra )
तेज आवाज सुनकर जुटी भीड़
सुबह अचानक से ट्रक के रेलिंग से टकराने पर हुई तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकल आए, ट्रक के आगे का हिस्सा रेलिंग में घुसा हुआ था और ट्राला पलटा हुआ था, ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इससे यातायात प्रभावित हो गया है।