आगरालीक्स…आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित श्री अक्रूर मंदिर का 9वां स्थापना दिवस 6 मई को. फूल बंगला और छप्पन भोग के साथ हवन पूजन होगा
आगरा के शास्त्रीपुरम लखनपुर स्थित श्री अक्रूर मंदिर का 9वां स्थापना दिवस 6 मई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी की पोशाक बदलने के साथ की जायेगी। साथ ही मंदिर को फूल बंगला से सजाकर भव्यता प्रदान की जाएगी। सांयकाल मंदिर में ठाकुर जी का छप्पन भोग लगाया जायेगा। गायत्री परिवार द्वारा हवन-पूजन कर दीप यज्ञ (दीपोत्सव) कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।भक्तगणों के लिए दीपदान हेतु दीपक एवं तेल की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जायेगी। अन्त में छप्पन भोग के प्रसाद वितरण के साथ उपस्थित भक्तगणों को प्रसादी ग्रहण कराकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री वार्ष्णेय धर्मार्थ सेवा सदन के अध्यक्ष एनसी गुंप्ता, सचिव पीएस गुप्ता, मंदिर सेवा समिति के चेयरमैन दाऊदयाल गुप्ता, और श्री अक्रूर मंदिर के प्रबंधक कालीचरन गुप्ता ने दी।