Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Police arrested six criminals involved in house and shop thefts in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Police arrested six criminals involved in house and shop thefts in Agra…#agranews

218

आगरालीक्स…आगरा में घरों और दुकानेां में चोरी करने वाले छह बदमाश पुलिस ने दबोचे. तीन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा. पुलिस ने जेवर और कैश भी किया बरामद

आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बंद मकान व दुकान में चोरी करने व छीनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, कॉपर के तार का बंडल व रू0 12000/- बरामद किए हैं.

प्रकरण :- 01
दिनांक-23.02.2026 को वादी द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गयी कि वादी सनफलोवर इंटर कॉलेज नरायच के निवासी है दिनांक 22.02.2026 को वादी अपने घर के बाहर बने कमरे में मोबाइल फोन देख रहे थे तभी एक लड़का आया और वादी के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0 60 / 2026 धारा 304 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरणः - 02
दिनांक 02.03.2026 को वादी द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गयी कि वादी की गल्ला मंडी में लोहिया एण्ड सन्स के नाम से दुकान है दिनांक 25/26.02.2026 की रात में किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान कॉपर के वायर चोरी कर लिये गये है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0 78/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

प्रकरण: - 03
दिनांक 22.04.2026 को वादी द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गयी कि दिनांक 19.04.2026 को वादी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गये हुए थे दिनांक 20.04.2026 को वादी के पडोसी द्वारा फोन कर बताया गया की वादी के घर का ताला टूटा हुआ है जब वादी अपने घर वापस लौटे तब पाया कि किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे रूपये व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये गये है । इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0-156/2026 धारा-331 (4)/305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उन्होनें कालिंदी विहार ब्लाक डी में एक बंद घर का ताला तोडकर घर मे घुसकर चोरी की थी, जिसमे से उन्हें 12000 रुपये व चार सफेद धातु की पायल व पीली धातु के चार टुकडे, एक पीली धातु की नथनी व एक पीली धातु का तार मिला था। अभियुक्तों ने बताया की उन्होनें पूर्व में भी करीब 40 किलो ताबे के तार की चोरी दिनांक 25-26.02.2026 की रात लोहिया एण्ड सन्स दुकान से की थी। जिससे सम्बन्धित कुछ तार के बण्डलो को राह चलते लोगो को सस्ते दामो मे बेच दिया था और उससे प्राप्त रुपयो को उन्होनें आपस मे बाँट लिया था तथा बरामद मोबाइल फोन के सम्बन्ध मे पूछने पर अभियुक्त वाहिद पठान पुत्र रईस ने बताया कि दिनाँक 22.02.2026 को यादव कॉलोनी राकेश नगर में एक मकान मे बैठे एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छिन लिया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1.साहिल राठौर पुत्र राजेश राठौर निवासी न्यू ज्योति कुंज कालिदी विहार थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा ।

  1. वाहिद पठान पुत्र रईस निवासी मौमिननगर वाले कब्रिस्तान के पास थाना रसुलपुर जनपद फिरोजाबाद।
  2. तुषार बघेल पुत्र साहब सिहँ निवासी राधे नगर कॉलोनी बजरंग नगर पैट्रोल पंप के पास शाहदरा थाना ट्रान्स यमुना जनपद आगरा ।
  3. सज्जाद उर्फ लाला पुत्र सिराजुद्दीन निवासी दुर्गेशनगर कलावती स्कूल के पीछे थाना रसुलपुर जनपद फिरोजाबाद ।
  4. आफताब पुत्र गुलफाम निवासी दुर्गेशनगर थाना रसुलपुर जनपद फिरोजाबाद ।
  5. मौसिन पुत्र मुस्सबर निवासी ताड वाली बगिया थाना रसुलपुर जनपद फिरोजाबाद।

खंडहर से किया अरेस्ट
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर काशीराम आवास में खण्डहर के 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों कब्जे से रूपये 12000/-, 04 सफेद धातु की पायल, 04 पीली धातु के टुकडे, 03 सफेद धातु के कडे, 01 पीली धातु का तार, 01 पीली धातु की नाक की नथनी, 01 ओपो मोबाईल फोन, 01 तार का बंडल (03 किलो) बरामद हुए। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रांस यमुना पर पंजीकृत अभियोग 60/26, 156/26 व 78/26 में धारा 317 (2) बीएनएस की बढौत्तरी की गयी ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!