आगरालीक्स…आगरा में श्री श्याम अरदास संकीर्तन में बही भक्ति की अविरल धारा, ऋषिका ठाकुर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा खाटू श्याम जी मंदिर हॉल परिसर में संकीर्तन का आयोजन किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण मुरारी सिंगल एवं जतिन गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया. गणेश वंदना से कीर्तन का शुभारंभ हुआ. ग्वालियर की सुप्रसिद्ध गायिका ऋषिका ठाकुर मंच पर आते ही बाबा के आगे शीश झुकाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया. पहला भजन हमारी दौलत है खाटू श्याम, जिसकी नैया श्याम भरोसे…, थक सा गया हूँ मैं बाबा.., हम है श्याम के प्यारे, बाबा श्याम हमारे.. आदि भक्ति गीत गाकर भक्ति रस बिखेरा। वहीं स्थानीय गायक राजा पुरोहित और त्रिलोकी शर्मा ने मेरी श्याम बड़े दयालु हैं.. आओ श्याम मेरे दरबार.. और खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार.. तेरी जय हो खाटू वाले तेरी महिमा अपरंपार.. गौरी शर्मा जब भी श्याम दीवानों के सर पर संकट मड़ायेगा आएगा, बाबा दौड़ा आएगा…महक ठाकुर ने खाटू वाले तेरा दरबार निराला है.कभी रूठना ना मुझसे तू श्याम सांवरे.. जैसे भजनों से भक्ति चल का ऐसा रंग जमाया की श्रद्धालु झूम उठे.श्री श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट प्रिंस गोयल, अमित अग्रवाल ने श्याम बाबा की मंगल आरती उतारी. इस अवसर पर अंकित बंसल,अनिल गुप्ता,विशाल गुप्ता, मोहित गोयल, दिनेश कुमार, रितेश गुप्ता, धीरज चौरसिया, रवि यादव, अंकित अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,अमन बंसल,शोभित,रिंकू मित्तल आदि श्याम भक्त मौजूद रहे.