Saturday , 18 July 2026
Home हेल्थ Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: On World No Tobacco Day, people were made aware about the ill effects of tobacco in SNMC, Agra…#agranews

170

आगरालीक्स…विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएन में किया लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक. तंबाकू छोड़ने के लिए एसएन के टीसीसी केंद्र में 200 लेागों ने कराया पंजीकरण

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू (एस.एन.) मेडिकल कॉलेज, आगरा के मनोरोग विभाग द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 150 से 200 मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि "तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बल्कि पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देता है। हमारा उद्देश्य मेडिकल कॉलेज में आने वाले हर मरीज और तीमारदार को इस लत के खिलाफ जागरूक करना है। एस.एन. मेडिकल कॉलेज का मनोरोग विभाग और यहाँ संचालित 'तंबाकू निषेध एवं परामर्श केंद्र' (टीसीसी) लोगों को इस लत से मुक्त कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवा पीढ़ी को विशेष रूप से इस सामाजिक बुराई से दूर रहने की आवश्यकता है।"

डॉ. विशाल सिन्हा (विभागाध्यक्ष, मनोरोग विभाग) ने कहा कि इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बच्चों की सुरक्षा” (Protecting Children from Tobacco Industry Interference) रखी गई है। तंबाकू निर्भरता एक उपचार योग्य बीमारी है। उचित चिकित्सकीय परामर्श, नियमित काउंसलिंग और पारिवारिक सहयोग से इस लत से पूरी तरह मुक्ति पाना संभव है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को तंबाकू के जाल से बचाने पर विशेष बल दिया।

विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां:
डॉ. कश्यपी गर्ग (फैकल्टी सदस्य): उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। इसे छोड़ने से जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आता है।
डॉ. विदुषी एवं डॉ. अदिति (वरिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सक): डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को तंबाकू छोड़ने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, परिवार का साथ और डॉक्टरों का मार्गदर्शन मिलकर किसी भी व्यक्ति को तंबाकू मुक्त बना सकते हैं।

200 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण:
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एस.एन. मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग में संचालित तंबाकू निषेध एवं परामर्श केंद्र (टीसीसी) में अब तक लगभग 200 व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस केंद्र पर तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श, थेरेपी और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में मरीजों और तीमारदारों ने डॉक्टरों से सीधे संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन 'तंबाकू मुक्त समाज' के निर्माण और जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Workshop on ‘Alarming Trend of Mortality on Indian Roads’ held at SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इन 4E फार्मूले को अपनाते हैं तो एक्सीडेंट से बच...

हेल्थ

Agra News: Agra Plastic Surgeons Society celebrated ‘World Plastic Surgery Day’…#agranews

आगरालीक्स…प्लास्टिक सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक ही सीमित नहीं. गंभीर विकृतियों और...

हेल्थ

Agra News: SN Medical College’s ’24-hour Central Lab’ in Agra receives NABL certification…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की ’24 घंटे सेंट्रल लैब’ को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: Treatment for fibroids and endometriosis—via medication, surgery, or robotics…#agra

आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस...

error: Content is protected !!