आगरालीक्स…आगरा के सेंट मार्क्स में हुई फ्रेशर पार्टी. डिज़नी लैंड की थीम पर रंग बिरंगी ड्रेस में डांस और म्यूजिक मस्ती में झूमे बच्चे.
आगरा के वजीरपुरा स्थित सेंट मार्क्स स्कूल में बच्चों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन बहुत ही धूमधाम के साथ किया गया. इसकी थीम डिज़नी लैंड रखी गई. उद्घाटन प्रबंधक राजू डेनियल एवं सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू डेनियल द्वारा फीता काट के किया गया. छोटे-छोटे, नन्हे मुन्ने बच्चे रंग बिरंगी ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे. बच्चों के लिए डीजे पर उनके तरीके के गाने और डांस का प्रोग्राम रखा गया. डीजे पर थिरक कर बच्चों ने पार्टी का पूरा लुफ्त उठाया.बच्चों ने कई प्रकार के झूलों का भी आनंद लिया. अंत में बच्चों को उनकी पसंदीदा चॉकलेट बांटी गई जिससे बच्चों की खुशी का ठिकाना ना रहा. कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या माण्डवी सिंह एवं समन्वयक मीनाक्षी तिक्खा की देखरेख में किया गया. इसके अलावा सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग कार्यक्रम को बेहतर बनाने में रहा.