आगरालीक्स…आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में हुई फायर सर्विस की मॉकड्रिल. हॉस्पिटल के स्टाफ को दी फायर फाइटिंग यत्रों को चलाने की ट्रेनिंग
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक मॉकड्रिल का आयोजन डीजी फायर सर्विस के स्कीम के अनुसार आयोजित किया गया. इसमें पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मयंक अग्रवाल तथा उनका स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया. अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर द्वारा आग बुझाने के यंत्रों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही साथ उनके कर्मचारी रामकेश भूपेंद्र द्वारा भी फायर फाइटिंग यंत्र को चलकर दिखाया गया. स्मोक से बचने के लिए आकाश भी समय में किस प्रकार अपनी जान को बचाना है, इससे भी अवगत कराया गया. लगभग सभी विभाग के कर्मचारी पुष्पांजलि हॉस्पिटल के 70 से 80 लोगों ने भाग लिया.