Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

124

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण कार्य या कोई अन्य कारण…विवि में स्थापित होने जा रहे रीजनल नॉलेज सेंटर से लगेगा पता

आगरा में प्रदूषण की समस्या लगातार रही है. कई जगह सांस लेना तक दूभर हो जाता है. ऐसे में आगरा में यह प्रदूषण किस कारण बढ़ रहा है. इसकी जानकारी विवि में स्थापित होने जा रहे रीजरल नॉलेज सेंटर से पता लगेगी. गुरुवार को भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (UPCAMP) अथॉरिटी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया है. इस समझौते के अंतर्गत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को यूपीकैम्प के अंतर्गत रीजनल नॉलेज सेंटर (Regional Knowledge Center-RKC) के रूप में स्थापित किया जाएगा.

यूपीकैम्प अथॉरिटी, उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन संचालित एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपायों के माध्यम से प्रदेश में वायु गुणवत्ता में सुधार लाना तथा स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है. एमओयू के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं यूपीकैम्प अथॉरिटी के मध्य एक सहयोगात्मक ढांचा विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से वायु गुणवत्ता प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक, तकनीकी एवं संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ किया जाएगा. इसके अंतर्गत अनुसंधान, प्रशिक्षण, तकनीकी परामर्श, डेटा विश्लेषण, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा पर्यावरणीय नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समझौते को न केवल शैक्षणिक उपलब्धि बल्कि समाज एवं पर्यावरण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बताया। आगरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को इस पहल के माध्यम से पर्यावरणीय अनुसंधान, नवाचार एवं नीति-निर्माण से जुड़ने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे. कुलपति प्रो. आशु रानी के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा राष्ट्रीय महत्व की विभिन्न परियोजनाओं एवं संस्थानों के साथ निरंतर सहयोग स्थापित कर रहा है। यह समझौता विश्वविद्यालय की शोध क्षमता, अकादमिक उत्कृष्टता तथा सामाजिक सरोकारों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा.

आज जब वायु प्रदूषण विश्वभर के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, ऐसे समय में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा को रीजनल नॉलेज सेंटर के रूप में मिली यह जिम्मेदारी न केवल विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है. यह पहल भविष्य में प्रदेश के लिए वैज्ञानिक समाधान विकसित करने, सतत विकास लक्ष्यों को गति देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की यह उपलब्धि उच्च शिक्षा संस्थानों की सामाजिक भूमिका का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

टॉप न्यूज़

CM Yogi in Agra: Cashless medical scheme to be launched at the university…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल सीएम योगी करेंगे मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ....

error: Content is protected !!