आगरालीक्स…आगरा में खेत जोत रहा युवक रोटावेटर की चपेट में आया. दर्दनाक मौत
आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र के बड़ोबरा खुर्द गांव में बुधवार को खेत जोतते समय एक युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया. मृतक युवक का नाम 32 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र विपत्तिराम था. बुधवार को वह खेत की जुताई कर रहा था. सत्यप्रकाश ट्रैक्टर पर बैठाथा तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर कर पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया. रोटावेटर के तेज ब्लेडों से कटकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे से परिवार में कोहराम मच गया. आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया. सूचना पर एसीपी शमसाबाद मयंक तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया और सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.