आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में दो साल की मासूम बच्ची की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार. यमुना आरती स्थल के पास नाली में मिली थी बच्ची की लाश. अवैध संबंधों में हत्या
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र स्थित यमुना आरती स्थल के पास नाली में मिली तीन साल की मासूम बच्ची की लाश में शॉकिंग खुलासा सामने आया है. बच्ची के पिता ने उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक बच्ची की मां ममता को अरेस्ट कर लिया है. आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते मासूम बच्ची की हत्या की गई है.नाली में मिली थी लाश
आगरा में यमुना किनारा मार्ग पर यमुना आरती स्थल है. इससे कुछ ही दूरी पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा है. यहां से एक पानी की पाइप लाइन भी जा रही है. मंगलवार रात 7.30 बजे राहगीरों की नजर पाइप लाइन के पास शव पर पड़ी. लोगों की भीड़ जुट गई, इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस फोर्स पहुंच गया, शव बच्ची का था, उम्र करीब तीन साल थी. बच्ची लाल और नीले रंग की टीशर्ट और काले रंग का पाजामा पहने हुए है.
देर रात पिता ने पहुंचकर की शिनाख्त
पुलिस बच्ची की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फोटो अपलोड कर बच्ची की शिनाख्त के प्रयास किए गए. देर रात थाना छत्ता पुलिस के पास एक युवक पहुंचा. उसने फोटो देखकर बच्ची की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की.
नगला धाकरान में रहने वाले रामू धाकड़ ने बताया कि मृतक बच्ची उसकी बेटी खुशी है. उसने अपनी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया. रामू ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर में रहने वाली ममता से हुई थी. नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था. रामू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ममता किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी. मंगलवार सुबह पति रामू चेन बनाने के कारखाने में काम करने के लिए चला गया था. 11 बजे के करीब ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने की बात कहकर ले गई थी. इसके बाद वापस नहीं लौटी. देर रात उसने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने फोटो दिखाकर मृतक खुशी की पहचान अनी बेटी के रूप में की. पुलिस ने आरोपी मां ममता को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पति का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उसने बेटी को मार दिया है.