आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार ने बाइक सवारों को चपेट में लिया, एक युवक की मौत।
सैंया के गांव डाडकी के रहने वाले 18 साल के विष्णु, मोहित और गजेंद्र गांव से बाइक से सैंया जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सैंया खेरागढ़ रोड पर सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। तेज आवाज होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे में एक की मौत, दो घायल
हादसे में विष्णु की मौत हो गई जबकि मोहित और गजेंद्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कार सवार भाग गया। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।