आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद बदला मौसम. बारिश के आसार. दिन के साथ रात का तापमान भी अब सामान्य से अधिक…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों का हाल बेहाल है. सुबह से ही सूरज की चमकीली किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर में तेज धूप में ठहरना भी मुश्किल है. कई कॉलोनियों और रास्तों पर तो सन्नाटा पसर जाता है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक घर में ही कैद रहते हैं. मजबूरी में ही लोग दोपहर में घर से बाहर निकल रहे हैं. तापमान भी लगातार बढ़ रहा है.आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का क्रम लगातार बरकरार रहेगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 20/06/26) 41.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/06/26) 29.7
Departure from Normal(oC) 1.8