आगरालीक्स…दुखद, महाराष्ट्र के परभणी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत गिरी. मलबे में दबे श्रद्धालु…हादसे में कईयों के मौत की सूचना. बचाव अभियान जारी..देखें घटना का लाइव वीडियो
महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को दुखद हादसा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के निर्माणाधीन एक हिस्सा अचाकन ढह गया जिसके मलबे में श्रद्धालु दब गए. हादसे में अब तक सात लोगों के मरने और 25 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है. शनिवार को हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, तभी एक खंभा और सभा मंडप की छत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया. बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है.अधिकारी लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं. बचाव दल मौके पर है और मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं. फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए विशेष उपकरण का उपयोग किया जा रहा है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.