आगरालीक्स…Agra News” आगरा में 20 मई को दवा बाजार बंद करने पर मचा घमासान, आगरा फार्मा एसोसिएशन दुकानें रखेगा बंद, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन ने दवा की दुकानें खुली रखने का किया ऐलान, पोस्टर लगाने पर दोनों संगठन के दवा कारोबारी आए सामने। ( Agra Live News: Dispute over 20 May 2026 strike call by chemist in Agra )
आनलाइन फार्मेसी, थोक दवा कारोबारियों का लगातार कम हो रहे मुनाफे सहित अन्य मांगों को लेकर 20 मई को देश भर में दवा की दुकानें बंद रखने का ऐलान किया गया है। आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनूप बंघल सहित पदाधिकारियों ने थोक दवा बाजार फव्वारा और मेडिकल स्टोर संचालकों से 20 मई को दवा की दुकानें बंद रखने की अपील की जा रही है। जबकि आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा दवा कारोबारी को इमरजेंसी सेवा के तहत आने और मरीजों को परेशानी ना हो इसके लिए दवा की दुकान बंद ना रखने के लिए कह रहे हैं। इसके साथ ही आगरा रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष ब्रहृमभटट ने मेडिकल स्टोरों को 20 मई को खुला रखने के लिए आज गुरुवार को बैठक बुलाई है।
पोस्टर लगाने पर विवाद
बुधवार को आगरा फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारी फव्वारा दवा बाजार में 20 मई को दवा की दुकानें बंद रखने के लिए पोस्टर लगा रहे थे, आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने पोस्टर लगाने का विरोध किया कहा कि किसी पर दुकान बंद रखने का दबाव ना बनाए जाए। मामला इतना बढ़ गया कि आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी थाना कोतवाली पहुंच गए, पुलिस ने दोनों पक्षो को दवा कारोबारियों के स्वेच्छा से बंद रखने या दुकानें खुली रखने का निर्णय लेने के लिए कहा है, कोई भी संगठन दवा कारोबारियों पर दबाव नहीं बनाएगा।
आगरा में दवा कारोबारी
थोक दवा कारोबारी 600 से अधिक
मेडिकल स्टोर संचालक 70000 से अधिक