आगरालीक्स…आगरा में 5 जुआरी पुलिस ने पकड़े. हल्का मदन नाई की मंडी में लग रही थी हार जीत की बाजी. 60 हजार रुपये मिले….
आगरा की थाना नाई की मंडी पुलिस ने ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से कुल रु0 60,000/- व 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं.थाना नाई की मंडी पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग / गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि हल्का मदन नाई की मंडी में रास्ते में कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है. थाना नाई की मंडी पुलिस टीम द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर, जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 60,000/- रूपये, जिसमें रु0 50,500/- (मालफड से) व रू0 9500/- जामातलाशी व 52 ताश के पत्ते बरामद किये गये.
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम- कमल सिंह धाकड पुत्र शिवचरन सिंह धाकड निवासी नार्थ ईदगाह कालोनी थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा |
- सुरेन्द्र धाकड उर्फ गोलू धाकड पुत्र राधेश्याम निवासी शान्ति नगर मारुति स्टेट थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा ।
- सुरेन्द्र बाबू उर्फ पट्टन पुत्र स्वः मुन्ना लाल धाकड निवासी काछीपाडा थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा ।
- निशान्त धाकड पुत्र सरजू धाकड निवासी नौ बीघा कालोनी ढाकड धर्म शाला थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा ।
- अभिषेक धाकड पुत्र राजेन्द्र सिंह धाकड निवासी थाना नाई की मण्डी जनपद आगरा ।