आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने 5 टप्पेबाज पकड़े. महिला को बहला फुसलाकर उतरवा कर ले गए कान के टॉप्स…पुलिस ने 8 घंटे में किये अरेस्ट
आगरा की थाना एमएम गेट पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले गैंग के 05 अभियुक्तों अरेस्ट किया है. इन्होंने एक महिला को बहला फुसला कर उसके कानों से टॉप्स उतरवा लिए थे. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और शिकायत के 8 घंटे बाद ही पांचों को अरेस्ट कर लिया.ये है मामला
2 मई को एक महिला ने थाना एमएम गेट में सूचना दी कि 28 अप्रैल् को वह अस्पताल में अपने पति को देखने आई थी. अस्पताल के पास दो लड़कों ने उसको बहला-फुसलाकर उसके कान के टॉप्स उतरवा कर ले गये. पुलिस ने रविवार को 05 अभियुक्तों को हनुमान तिराहे लेडी लायल लान्ड्री के पास से गिरफ्तार किया. अभियुक्तों के कब्जे से 04 कान के कुंडल (पीली धातु) व कुल रु0 24,400/- बरामद किये गये. इनके द्वारा की गई कई घटनाओं का भी खुलासा हुआ है.
- पुनिया पुत्र चेवला नि0 श्रीधाम कालोनी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा मूल निवासी गांधी, थाना रायसेन, भोपाल, मध्य प्रदेश।
- चीकू उर्फ लक्ष्मण पुत्र मोहन निवासी दहतौरा बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा।
- शंकर पुत्र किशन नि0 पदम प्राइड थाना सिकंदरा आगरा।
- लक्ष्मण उर्फ कालू पुत्र किशन निवासी पदम प्राइड थाना सिकंदरा आगरा ।
- बब्लू उर्फ राम पुत्र किशन निवासी दहतौरा बोदला थाना जगदीशपुरा आगरा।
वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
गोविन्द पुत्र मोहन निवासी दहतौरा, बोदला, थाना जगदीशपुरा आगरा
गोविन्दा निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश ।