Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Police Apprehend Five Cunning Members of Bike-Theft Gang…#agranews
आगरा

Agra Live News: Police Apprehend Five Cunning Members of Bike-Theft Gang…#agranews

210

आगरालीक्स…आगरा में एक ही मोहल्ले के रहने वाले पांच युवक चला रहे थे गैंग. गिरोह बनाकर करते थे बाइक चोरी. फेरी लगाने वाले कबाड़िए को बेचते बाइकों के पार्ट…इन वारदातों का हुआ खुलासा

आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना मलपुरा व सर्विलांस (पश्चिमी जोन) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 05 चोरों को किया गया गिरफ्तार. ये पांचों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं और गिरोह बनाकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल (02 चोरी की, 01 घटना में प्रयुक्त), 01 मोबाइल (चोरी का) व 04 मोबाइल (घटना में प्रयुक्त) सहित अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

शौच के दौरान चुराई बाइक और मोबाइल
1 मई को थाना मलपुरा पर हरिशचन्द्र पुत्र हीरा सिंह निवासी कृष्ण कॉलोनी अजीजपुर धनौली ने सूचना दी कि 25 अप्रैल्आ की रात को वह बाइक से घर जा रहा था. रास्ते में पेट में दर्द होने के कारण शौच के दौरान मिर्जापुर नहर के पास रुक गया और बाइक को खड़ी करके शौच के लिए चला गया. इसी दौरान चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए. बाइक की डिग्गी में उसका मोबाइल भी था. शिकायत के बाद पुलिस ने 2 मई को चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों को जखौदा रेलवे ओवर ब्रिज रोहता नहर के पास से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोटरसाइकिल (02 चोरी की, 01 घटना में प्रयुक्त), 01 मोबाइल वीवों कंपनी (चोरी का), 04 मोबाइल घटना में प्रयुक्त व रु0 1350/- बरामद किये गये. इनकी निशानदेही पर इनके पांचवें साथी आमिर को रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया.

एक ही गांव के रहने वाले सभी बदमाश
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग एक ही गाँव के रहने वाले हैं और आपस में मिलकर गिरोह बनाकर चोरी करते हैं. उन लोगों (मनोज ठाकुर, मनीष डगोर, गोविंद ठाकुर और उदय कुशवाह) ने 25 अप्रैल को रात में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल और एक वीवो कम्पनी का मोबाइल चोरी कर लिया था. इस घटना को अंजाम देने के लिये उन्होनें गोविन्द की मोटरसाइकिल व मनोज की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था. चोरी की हुई मोटरसाइकिल को काट कर सारे पार्टस फेरी लगाकर कबाडी खरीदने वाले अजनबी आदमी को बैच दिया था. मोटरसाइकिल का इंजन निकाल कर उनके गाँव के ही आमिर खान से रुपये देकर इंजन को हथोडे से पीट पीट के मिटाकर मनोज ने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल में सबकी मर्जी से लगवा लिया था. अभियुक्तों ने बताया कि उन चारों लोगों ने मिलकर पनवारी पुल के नीचे से सिकन्दा क्षेत्र से करीब 4-5 दिन पहले चोरी की थी. अभियुक्तों ने बताया कि जो उनसे रुपये बरामद हुए है ये वहीं है जो उन्होनें मोटरसाइिकल काट कर समान बेचा था. जो मोबाइल उनसे बरामद हुए है इन्हीं माबाईलों से बात करके योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

पांचों बदमाशों के नाम

  • मनोज ठाकुर पुत्र सतीश ठाकुर निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा।
  • मनीष डगोर पुत्र प्रकाश सिंह डगोर निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा।
  • गोविन्द ठाकुर पुत्र सोनपाल निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा।
  • उदय कुशवाह पुत्र मुकेश निवासी नैनाना जाट थाना सदर आगरा।
  • आमिर खान पुत्र मुस्तफा खान निवासी नैनाना जाट थाना सदर बाजार आगरा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Agra resounds with cheers for Baba Durbalnath; a massive wave of devotion surges during the grand procession…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा, भव्य शोभायात्रा में...

आगरा

Agra News: Mahaganpati adorned in blue attire in Agra; saffron ‘Surya Tilak’ enhances the divinity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नीले वस्त्रों में सजे महागणपति, केसर सूर्य तिलक ने बढ़ाई...

आगरा

Airgo Academy student Amin selected by GMR Retail at IGIA, Delhi

आगरालीक्स…आगरा के एयरगो एकेडमी के छात्र अमीन का जीएमआर रिटेल में चयन,...

आगरा

Agra News: Morari Bapu said—Ramkatha does not belong to any particular sect; it is a story for the entire world…#agranews

आगरालीक्स…साधु वही, जो सबल होकर भी सरल और सजल रहे…आगरा में आठवें...

error: Content is protected !!