आगरालीक्स Agra News: आगरा में होटल के कमरा नंबर 318 में आईपीएल पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने मारा छापा, कैश के साथ ही मोबाइल, डायरी जब्त, एक बड़ा सटोरिया भी नामज। ( Agra live News: Agra Police raid in Hotel IPL betting racket busted, 4 arrested)
आईपीएल के मैच चल रहे हैं, ताजगंज पुलिस को होटल हवार्ड प्लाजा में आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने की सूचना मिली, पुलिस की टीम ने रविवार रात में होटल के कमरा नंबर 318 में छापा मारा। पुलिस के छापा मारते ही खलबली मच गई। पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट करने के साथ ही 43 हजार रुपये कैश के साथ मोबाइल, डायरी सहित अन्य सामान जब्त किया है।
मोबाइल की चैट से गिरोह के अन्य सदस्यों का भी खुलासा
पुलिस ने राहुल मुदगल उर्फ लाला का मोबाइल चेक किया तो उसमें पीयूष भाई के नाम से सेव नंबर पर पैसे के लेनदेन का ब्योरा मिला। साथ ही पैसे से संबंधित आडियो मैसेज भी मिला, इसके साथ ही राजू वर्मा के नाम से सेव मोबाइल नंबर पर भी पुलिस को पैसों के लेनदेन का पता चला। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह सटटा खेलने के लिए राधे मल्होत्रा से मोटी रकम लेता है। इसके बाद पुलिस ने पीयूष शर्मा को गोविंद नगर से अरेस्ट कर लिया। इसके बाद सटटा खेलने वाले पूरे गिरोह के सदस्यों का नाम पुलिस ने डायरी, रजिस्ट्रर सहित अन्य दस्तावेज से पता कर लिया। एसीपी ताज सुरक्षा मंयक तिवारी का मीडिया से कहना है कि होटल हवार्ड पार्क प्लाजा में छापा मारकर आईपीएल में सटटा लगाते हुए लोगों को पकडा है, डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।
आईपीएल का सट्टा लगाने में 13 नामजद
पुलिस ने छापे के दौरान होटल के कमरे से अमरपुरा जगदीशपुरा निवासी सुनील धाकड़, अनिल खेमियानी निवासी शास्त्रीपुरम, मनीष निवासी शास्त्रीपुरम और राहुद मुदगल निवासी केदारनगर शाहगंज को मौके से अरेस्ट किया है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमे में पीयूष शर्मा निवासी गोविंद नगर शाहगंज, राजू वर्मा, राधे मल्होत्रा, अनिल कुमार शर्मा उर्फ अन्नी सोरो कटरा शाहगंज, संजय कालिया और राजीव चौपड़ा निवासी बोदला, टोनी सिंधी, बोनी वकील और भारत पेशावानी निवासी शाहगंज को नामजद किया है।