Monday , 4 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Work begins on removing Metro barricades from MG Road in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Work begins on removing Metro barricades from MG Road in Agra…#agranews

28

आगरालीक्स…आगरा के एमजी रोड से मेट्रो की बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू. निर्माण कार्य में तेजी का साथ प्रमुख स्थानों से हटाई जा रही बैरिकेडिंग.

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आगरा मेट्रो परियोजना के तहत शहर के निवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में यूपी मेट्रो द्वारा दूसरे कॉरिडोर में जिन प्रमुख स्थानों पर यू गर्डर रखे जा चुके हैं अथवा पिलर का निर्माण पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटाकर रोड बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ मॉल रोड से अधिकतम भाग से बैरिकेडिंग हटाई जा चुकी है।

यूपी मेट्रो द्वारा अब तक कैंट क्षेत्र में सुल्तानपुरा, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के आसपास, प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच विभिन्न स्थानों, सुभाष पार्क, धाकरान चौराहा, कलेक्ट्रेट, आगरा कॉलेज के आसपास, नगर निगम कार्यालय के सामने एवं मॉल रोड से बैरिकेडिंग हटाकर सड़क निर्माण कर यातायात को सुगम बनाने की पहल शुरू कर दी है। बता दें कि यूपी द्वारा एमजी रोड पर यातायात को सुगम बनाने हेतु पहले से प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा मेट्रो टीम द्वारा पहले से ही बैरिकेडिंग के अंदर भी सड़क निर्माण कार्य सिविल कार्यों के साथ ही शुरू कर दिया गया था, ताकि बैरिकेडिंग हटने के बाद शहरवासियों को जल्द सुगम यातायात का साधन मिले एवं सड़क बनने में अतिरिक्त समय ना लगे ।

इन प्रयासों से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा। बेहतर फुटपाथ और सड़कें आगरा के निवासियों के लिए एक सुखद और सुरक्षित यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेंगी। यूपीएमआरसी शहर के निवासियों से उनके धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता है और उनसे अपील करता है कि वे निर्माण कार्यों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra tonight….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को तेज बारिश के आसार. अभी दो दिन...

आगरा

Agra Live News: Six couples tied the knot in a mass wedding ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जाति-वर्ग से ऊपर उठकर छह निर्धन बेटियों के बसे घर....

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A health camp was organized at Clarity Medical Complex and Dialysis Center in Agra

आगरालीक्स…क्लियरिटी मेडिकल कॉम्पलेक्स एंड डायलिसिस सेंटर पर लगा हैल्थ कैंप, 70 मरीजों...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!