Sunday , 12 July 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Allergies on the Rise Among Children Due to External Milk; Air Pollution Acting as a Silent Killer…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: Allergies on the Rise Among Children Due to External Milk; Air Pollution Acting as a Silent Killer…#agranews

178

आगरालीक्स…पैकेट यानी बाहरी दूध से बच्चों में बढ़ रही एलर्जी तो साइलेंट किलर की तरह काम कर रहा वायु प्रदूषण…आगरा में देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों ने बच्चों में एलर्जिक रोगों के बताए कारण और निदान

शहरीकरण और पश्चिमीकरण के कारण निरंतर बढ़ रहे एलर्जी संबंधित रोग। प्रकृति से दूर होना और आधुनिक जीवन शैली को अपनाने के कारण ही बच्चों में एलर्जिक रोगों में इजाफा हो रहा है। यह बात वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच परमेश्वर ने कही। वह इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स आगरा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मिड टर्म पीईडी ऑल ईआर कॉन-2026 के दूसरे दिन रविवार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उनका कहना था कि वायु प्रदूषण एलर्जिक रोगों के लिए साइलेंट किलर का कार्य कर रहा है। इससे सांस, त्वचा और पेट संबंधित एलर्जिक रोग से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने प्रकृति प्रेम और आधुनिक लाइफस्टाइल में बदलाव कर सामान्य जीवन यापन करने की सलाह भी दी।

कॉन्फ्रेंस में अन्य प्रमुख वक्ता के रूप में दिल्ली के पेट, लीवर और आंतों के विशेषज्ञ डॉक्टर सरथ गोपालन के अनुसार जो बच्चे बाहरी दूध या मिक्स दूध पीते हैं। उनमें सांस, आंत और स्क्रीन में एनिमल्स प्रोटीन एलर्जी जैसे रोग अक्सर पाए जाते हैं। इनके लक्षण शौचालय के रास्ते से खून आना, सांस फूलना, पेट में मरोड़ होना, लूज मोशन होना आदि शामिल है। उन्होंने रोगों से बचाव के लिए भी टिप्स दिए। इस दौरान चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. प्रदीप चावला, आईएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ, संजीव अग्रवाल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया, फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ. स्वाति द्विवेदी ने कॉन्फ्रेंस की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में देशभर से आए विशेषज्ञों ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार रख एलर्जिक संबंधित रोगों के कारण, बचाव और उपचार पर मंथन किया। इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस से चिकित्सकों में आपस में अनुभव साझा किए जाते हैं, जिससे मरीजों को उचित इलाज मिल सके।

कॉन्फ्रेंस के अंत में सम्मान समारोह का आयोजन कर कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने के लिए वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कृषक, डॉ. आर एन शर्मा, डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अरुण जैन, डॉ. नीरज यादव, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सोनिया भट्ट, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।

50 से अधिक पढ़े गए शोध पत्र
आईएपी आगरा अध्यक्ष डॉ संजीव अग्रवाल के अनुसार दो दिवसीय कांफ्रेंस में विशेषज्ञों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 15 से अधिक शोध पत्र पड़े गए जिससे आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से चिकित्सकों को उचित इलाज करने में मदद मिलेगी।

नवजात शिशु सुरक्षा पर कार्यशाला
चीफ ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. आरएन द्विवेदी और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राहुल पैंगोरिया के अनुसार कॉन्फ्रेंस में इंडियन एकेडमी ऑफ़ पीडियाट्रिक्स द्वारा नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों को नवजात शिशु से संबंधित प्रमुख जानकारियों से अवगत कराया गया। यह कार्यशाला देशभर में 10 मई को आयोजित की गई।

छह माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान जरूरी
फाइनेंस सेक्रेटरी डॉ स्वाति द्विवेदी के अनुसार कॉन्फ्रेंस में एलर्जिक रोगों की रोकथाम पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गई है। नवजात से 6 माह तक के शिशु के लिए स्तनपान है जरूरी। स्तनपान करने वाले बच्चों को एलर्जिक रोग होने का खतरा नहीं होता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: SN Medical College’s ’24-hour Central Lab’ in Agra receives NABL certification…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की ’24 घंटे सेंट्रल लैब’ को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: Treatment for fibroids and endometriosis—via medication, surgery, or robotics…#agra

आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस...

हेल्थ

Agra News: IMA Agra’s cultural evening held at Sursadan on Doctors’ Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों ने जब अपने डांस स्टेप दिखाए तो जमकर बजीं...

हेल्थ

Psychologists discussing the Ketan Murder Case; here is what they said, highlighting the need for a deep psychoanalytic understanding

आगरालीक्स…अगर शादी नहीं करनी थी तो रिश्ता खत्म क्यों नहीं किया? साइकोलॉजिस्ट...

error: Content is protected !!