आगरालीक्स…अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा. कल से नये रेट में मिलेगा.आम आदमी पर एक और महंगाई की मार
आम आदमी पर एक और महंगाई की मार पड़ी है. देश की प्रमुख डेयर को—आपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा. अमूल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है. कल से लागू होंगे नये रेटउपभोक्ताओं के लिए 14 मई से अमूल के दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी प्रभावी हो गई हैं. कीमत में बदलाव के बाद अमूल गोल्ड दूध अब 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा. वहीं अमूल ताजा दूध 1 लीटर 57 रुपये का मिलेगा. इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा. कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी मई 2025 के बाद की गई है. पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला किया गया है.
14 मई से अमूल के नये रेट
अमूल ताजा 500 एमएल — 29 रुपये
अमूल ताजा 1 लीटर — 57 रुपये
अमूल गाय दूध 500 एमएल — 30 रुपये
अमूल गोल्ड 500 एमएल — 35 रुपये
अमूल गोल्ड 1 लीटर — 70 रुपये
