आगरालीक्स…नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका—एनटीए को बदलने की मांग…
नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद एफएआईएमए ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इसमें एनटीए को बदलने या पुनर्गठित करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की गई है. फेडेरशन आफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 के आयाजन में व्यवस्थित विफलता हुई है. इसके अलावा एनटीए को बदलने की मांग की गई है या उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए. वहीं साथ ही नीट यूजी 2026 की नई परीक्षा न्यायिक निगरानी में कराने की भी मांग की गई है.