Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: An act born of a truly brutal mindset—the court sentences Nikku Chaudhary, his sister’s killer, to death…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: An act born of a truly brutal mindset—the court sentences Nikku Chaudhary, his sister’s killer, to death…#agranews

192

आगरालीक्स…शूटर ओपी लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने बहन को मारी थी छह गोलियां. तीन चेहरे पर लगीं. कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाते हुए की टिप्पणी—यह अत्यंत क्रूर मानसिकता…

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में छह गोलियां मारकर बहन की वीभत्स हत्या करने वाले आरोपी निक्कू उर्फ ललित चौधरी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई. मंगलवार को कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अत्यंत क्रूर मानसिकता को दर्शाता है. आरोपी के भीतर अपनी बहन के प्रति वर्षों से भरी नफरत साफ दिखाई देती है. एडीजे पंजम मृदुल दुबे की कोर्ट ने तल्ख् टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी बहन के चेहरे पर इतनी गोलियां नहीं मार सकता. ऐसा कार्य वह व्यक्ति् कर सकता है जिसके अंदर मानवता के लिए जहर भरा हो. भाभी पर भी जानलेवा हमला किया. यह विरलतम अपराध की श्रेणी में आता है. गर्दन में फंदा लगाकर तब तक लटकाया जाए, जब तक उसकी मौत न हो जाए.

जानिए क्या है पूरा मामला
घटना 26 नवंबर 2022 की है. शाहगंज के जोगीपाड़ा में नीलू चौधरी रहती हैं. इन्होंने बताया कि घटना वाले दिन सुबह 10 बजे वह अपनी ननद पूनम चौधरी के साथ घर पर ही थीं. घर के बाहर दुकान पर ताला लगा रही थीं. तभी देवर ललित चौधरी उर्फ निक्कू आ गया. उसने दुकान पर ताला लगाने का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि यह तो हमारा हक है. तुम पूरी दुकानों का किराया लेते हो और हमें कुछ नहीं देते हो, इसलिए ताला लगा रही हूं. इस पर ललित ने कहा कि अभी कुछ नहीं दूंगा. कोर्ट से जाकर मांग लो.

बहन को मार दी छह गोलियां, भाभी पर भी किया हमला
पूनम चौधरी और नीलू चौधरी इसके बाद भी ताला लगाने लगीं जिससे निक्कू गुस्सा गया और उसने बहन पूनम चौधरी को गोलियों से भून दिया. उसने नीलू पर छह गोलियां चलाईं,​ जिनमें से तीन उसके चेहरे पर मारीं. सातवीं गोली भाभी नीलू के लगी जिससे वो घायल हो गई जबकि पूनम की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ललित इसके बाद फरार हो गया. पुलिस ने 28 नवंबर 2022 को आरोपी ललित को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया और पिस्टल भी बरामद की. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी निक्कू चौधरी फिरोजाबाद जेल में बंद है. वह सुपारी किलर ओपी लाला का भतीजा है. मंगलवार को कोर्अ ने दोषी करार देते हुए ललित चौधरी उर्फ निक्कू को फांसी की सजा सुनाई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Greater Agra News: 620 Plots of Gangapuram allot by Lottery, Rs 325 Crore income to ADA

आगरालीक्स आगरा में ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के लिए 620 प्लॉट...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rambarat on 6th October in Agra, 200 Jhanki

आगरालीक्स …Agra News आगरा में छह अक्टूबर को रामबारात निकलेगी, 200 से...

बिगलीक्स

Agra News: Intense protests, commotion, and a sit-in demonstration took place on the highway in Agra in against to the UGC…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूजीसी के विरोध में हाइवे पर जमकर प्रदर्शन, हंगामा और...

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

error: Content is protected !!