Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Srimad Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra at the Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Srimad Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra at the Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra…#agranews

19

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा. कथा व्यास ने सत्संग को बताया जीवन का आधार

आगरा के लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ. कथा व्यास आचार्य श्री पंडित नरोत्तम शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी का मन अत्यधिक व्याकुल और अशांत रहने का प्रमुख कारण सत्संग से दूरी है. उन्होंने कहा कि जब मनुष्य संतों के सान्निध्य, धर्म और आध्यात्मिक विचारों से दूर हो जाता है, तब उसके जीवन में अस्थिरता, तनाव और भ्रम बढ़ने लगते हैं. सत्संग मन को शांति प्रदान करता है तथा जीवन को सही दिशा देने का कार्य करता है. श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शक है.

इससे पहले श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सुबह लॉयर्स कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण, लॉयर्स कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई. श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान सीए अशोक दीक्षित एवं आस्था दीक्षित हैं. कलश यात्रा में लगभग 250 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे मार्ग में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा भगवान के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं धार्मिक उद्घोषों के साथ यात्रा को सफल बनाया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

आगरा

Agra Live News: A truck lost control and rammed into a metro divider on the highway, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर को तोड़ता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Intensive ticket-checking drive at Agra Cantt; 628 passengers were caught, and fines totaling over ₹3.84 lakh were collected…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग. एक ही दिन में...

आगरा

Agra Live News: Law students taken on an educational visit to the Central Jail, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विधि छात्रों को सेंट्रल जेल का कराया शैक्षणिक भ्रमण. कारागार...

error: Content is protected !!