Tuesday , 26 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Distribution of School Bags to 300 Children by the Samvedana Organization…#agranews
आगरा

Agra Live News: Distribution of School Bags to 300 Children by the Samvedana Organization…#agranews

135

आगरालीक्स…आगरा में 300 स्कूली बच्चों को बांटे बैग. स्कूल में वाटर कूलर और सेकंड फ्लोर का भी किया लोकार्पण

संवेदना संस्था द्वारा संचालित श्री अम्बे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवलगंज, नुनिहाई में शनिवार को प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में स्थापित नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम एवं श्याम सुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद बच्चों के लिए आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सबसे बड़ा सेवा कार्य है। नवीन गौतम ने कहा कि ऐसे विद्यालय समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं संस्था संवेदना के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार का समन्वय ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।

विद्यालय के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विगत 11 वर्ष से संस्था लगातार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही विद्यालय में लगाए गए नए वाटर कूलर एवं द्वितीय तल के लोकार्पण से विद्यालय की सुविधाओं में और विस्तार हुआ। इस अवसर पर महामंत्री मयंक अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), विकास वर्मा, मयंक जैन, अमित पाराशर, रिंकेश अग्रवाल, अंकुश गोयल, विकास वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Digambar Jain Parishad demanded saint security from DM…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिगम्बर जैन परिषद ने डीएम से की संत सुरक्षा की...

आगरा

Agra Live News: Intensive checking of 350 vehicles in Agra. 24 vehicles were seized and 100 challaned…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 350 वाहनों की सघन चैकिंग. 24 वाहन किए गए सीज...

आगरा

Agra Live News: Petrol in Agra is ₹101.54 per liter. Petrol and diesel rates have risen four times in 10 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये प्रति लीटर. 10 दिन में चार बार...

आगरा

Agra Live News: Shri Mathuradhish Temple decorated with rose flowers on Ganga Dussehra in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गंगा दशहरा पर गुलाब के पुष्पों से सजा श्रीमथुराधीश जी...

error: Content is protected !!