आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अनोखा प्रदर्शन, नाले का निर्माण न होने पर भाजपा पार्षद ने अपने जन्मदिन पर नाले में ही केक काटा, पानी, सीवर और सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जनप्रतिनिधियों की प्रतीकात्मक तेरहवीं की। ( Agra Live News: BJP Parshad cut birthday cake in drain in Agra )
आगरा के लगड़े की चौकी नगला हरमुख के पार्षद किशन नायक का गुरुवार को जन्मदि न था, लगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पास नाले का निर्माण न होने और सफाई न होने से आक्रोशित पार्षद किशन नायक ने नाले में ही टेबल पर केक रखवाया और लोगों के साथ मिलकर नाले में ही केक काटा, पार्षद का कहना है कि नाला निर्माण के लिए 30 से ज्यादा पत्र लिखे जा चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद भी नाले का निर्माण नहीं हुआ है।
भीमनगर, जगदीशपुरा में की तेरहवीं
जगदीशपुरा के भीमनगर में 10 साल से नाला निर्माण नहीं हुआ है इससे मकान गिरने के हालात में हैं, सीवर और सड़क की क्षेत्र में समस्या है लेकिन कोई सुन रहीं रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने भीमनगर के नगला बेर के सड़क किनाने पंडाल लगाकर जनप्रतिविधियों की प्रतीकात्मक तेरहवीं की, मेयरा हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पार्षद विमलेश प्रजापति व अमित पटेल की तस्वीर लगाकर माला चढ़ाई। मेयर हेमलता दिवाकर का कहना है कि विरोध करने वाले कांग्रेसी हैं। 79 लाख के कार्य कराए जा चुके हैं। लगड़े की चोकी के पार्षद किशन नायक के मामले में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।