आगरालीक्स…Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे में दो की मौत।
आगरा रीजन के फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह स्लीपर कोच बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, ट्रक में भारी सामान रखा था। स्लीपर कोच बस का आगे का हिस्सा ट्रक में घुस गया, बस की केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने लगी।
बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला
स्लीपर कोच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, हादसे में चालक सहित दो की मौत हो गई। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्लीपर कोच बस चंडीगढ़ के लिए जा रही थी।