आगरालीक्स…आगरा कैंट की झाड़ियों में मिला युवक का खून से सना शव. तीन महीने पहले हुई थी शादी. खबर सुनते ही पत्नी ने की जान देने की कोशिश…कोहराम. पुलिस जांच में जुटी
आगरा के थाना सदर अंतर्गत आगरा कैंट की झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला है. युवक घर से काम पर जाने की कहकर निकला था लेकिन बाद में उसका शव यहां मिला. शव खून से सना हुआ था और उसके सिर पर चोट के निशान है. हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की शिनाख्त 24 साल के सेलू पुत्र महेश निवासी छोटी बस्ती सुल्तानपुरा के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है. फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है. घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है. तहरीर प्राप्त कर थाना सदर बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. तीन महीने पहले हुई थी शादीसेलू की हत्या की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. शव देखकर कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले ही सेलू की शादी हुई थी. इधर पति की हत्या की खबर सुनते ही पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की लेकिन परिजनेां ने किसी तरह उसे बचा लिया. घटनास्थल से मृतक के घर की दूरी महज दो किलोमीटर है. परिजनों ने बताया कि सेलू सुबह करीब सात बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. थोड़ी देर में गांव के बाद एक खेत में उसका शव पड़ा मिला. पत्नी के साथ ही माता पिता और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं.