Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra Live News: Law students taken on an educational visit to the Central Jail, Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Law students taken on an educational visit to the Central Jail, Agra…#agranews

37

आगरालीक्स…आगरा में विधि छात्रों को सेंट्रल जेल का कराया शैक्षणिक भ्रमण. कारागार प्रशासन, बंदियों के अधिकारों, विधिक सहायता और सुधारात्म्क न्याय प्रणाली की दी गई जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय कारागार, आगरा का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विधि छात्रों को कारागार प्रशासन, बंदियों के अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सुधारात्मक न्याय प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा के सचिव पंकज कुमार (पूर्णकालिक) ने कहा कि विद्यार्थियों को न्यायिक एवं सुधारात्मक संस्थाओं की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होना चाहिए,जिससे वे भविष्य में विधिक सेवा एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रभावी योगदान दे सकें।

कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ.अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं,जिससे उनकी विधिक समझ और अधिक सुदृढ़ होती है।
इस अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी, आगरा अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में विधिक जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
केंद्रीय कारागार,आगरा के डिप्टी जेलर शिवम सिसोदिया एवं अन्य कारागार अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को कारागार की व्यवस्थाओं,बंदियों के पुनर्वास कार्यक्रमों तथा विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में सोनाली राठौर,डिप्टी LADC,अर्चना सिंह, सहायक LADC, प्रभात शर्मा एडवोकेट की उपस्थिति रही।उन्होंने विधिक सहायता योजनाओं,बंदियों के अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी साझा की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कारागार परिसर का अवलोकन किया तथा न्यायिक प्रक्रिया,सुधारात्मक उपायों एवं विधिक सहायता तंत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं के संबंध में अपने प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,केंद्रीय कारागार प्रशासन, विधि छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Srimad Bhagwat Katha begins with a grand Kalash Yatra at the Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के...

आगरा

Agra Live News: Intensive ticket-checking drive at Agra Cantt; 628 passengers were caught, and fines totaling over ₹3.84 lakh were collected…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग. एक ही दिन में...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bougainvillea vines adorn major areas of Agra, including MG Road and Yamuna Kinara Road, with colors that captivate people.

आगरालीक्स…यह कौन सा पौधा है जो शहर की सड़कों से घरों में...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!