फिरोजाबादलीक्स…नहर में मिले प्रेमी—प्रेमिका के शव. दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे से बंधे थे. शादीशुदा और दो बच्चों की मां है मृतक महिला…युवक की भी हुई पहचान
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित नगला प्रभु के पास एक नहर में एक महिला और युवक का शव मिला है. दोनेां के हाथ एक ही दुपट्टे से बंधे हुए थे. मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनेां के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दोनों की पहचान की है और जांच की जा रही है. मृतक युवक की पहचान एटा के थाना अवागढ़ स्थित सहनवां के रहने वाले 25 साल के जितेंद्र लोधी के रूप में की गई है तो वहीं मृतक महिला की पहचान थाना जसराना के फरीदा गांव की रहने वाली फूलन के रूप में हुई है. मृतक महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी थे.मृतक महिला फूलन के पति उदयवीर ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले फरीदा गांव की रहने वाली फूलन के साथ हुई थी. शादी से दो बच्चे 8 साल का टिंकू और 5 साल का रिंकू है. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी बच्चों को घर पर छोड़कर कहीं चली गई थी. फूलन घर में रखे कुछ आभूषण और करीब पांच हजार रुपये भी साथ ले गई थी. जब शाम को वह आया तो बच्चों ने मां के घर पर न होने की जानकारी दी. इसके बाद फूलन की तलाश के लिए उसने रिश्तेदारों व संभावित ठिकानों पर रातभर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. अगले दिन शुक्रवार शाम को करीब चार बजे उसका शव मिलने की सूचना उसे मिली.
दोनों के बीच था प्रेम प्रसंगमहिला के पति उदयवीर ने बताया कि उसकी पत्नी और जितेंद्र लोधी के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जितेंद्र रिश्तेदारी में उनकी बहन का चचेरा देवर लगता था. वहीं जितेंद्र के परिजनों ने बताया कि गुरवुार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था. शुक्रवारा को उसकी अपने बड़े भाई रोहित से फोन पर बात हुई थी लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया.
इधर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. शरीर पर चोट के निशान देख्तो हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.