आगरालीक्स…आगरा में नाले में मिली 30 साल के युवक की लाश. शरीर पर चोट के निशान भी मिले. पुलिस कर रही जांच
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस प्रथम में चार सैयद चौराहे के पास नाले से एक 30 साल के युवक का शव मिला है. शव मिलने पर सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने मृतक की पहचान खंदौली के नाई की सराय में रहने वाले संजय बघेल के रूप में की है. पुलिस जांच कर रही है.पुलिस के अनुसार मृतक बिजली का काम करता था और परिवार में उसका बड़ा भाई पवन बघेल हे. परिजन ने बताया कि संजय को शराब पीने की लत थी. आशंका जताई गई है कि उसकी हत्या कर नाले में शव फेंका गया है. शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं.