आगरालीक्स…आगरा में आज गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. दिन में निकली तेज धूप. 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान…जानें बारिश के क्या हैं आसार और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
पिछले कई दिनों से आगरा का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बादलों, तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है लेकिन शनिवार को फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं. दिन में तेज धूप निकली जिसके कारण तापमान भी बढ़ा है.मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार आगरा में गर्मी तेज पड़ेगी और जल्द तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 09/05/26) 37.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 09/05/26) 22.3
Departure from Normal(oC) -3.9