आगरालीक्स….आगरा में रोहता नहर के पास गड्ढे में मिला युवक का शव. एक दिन पहले सोते समय हुआ था लापता. चारपाई के नीचे मिला था खून…
आगरा के मलपुरा के बाईंखेड़ा में एक दिन पहले सोते समय लापता हुए युवक का शव रोहता नहर के पास एक गड्ढे में पड़ा मिला है. खेत पर चारपाई पर सोते समय वह लापता हो गया था. परिजन जब वहां पहुंचे तो चारपाई और अन्य सामान बिखरा हुआ था और पास में ही खून के निशान मिले थे. अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस तलाश कर रही थी. मृतक का नाम 30 वर्षीय अनीत उर्फ गणेश है. मलपुरा पुलिस ने शनिवार दोपहर रोहता नहर के पास गंगाजल की पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में से उसका शव बरामद किया है. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस हत्या के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.शुक्रवार सुबह गायब मिला था अनीत
मलपुरा के बाईंखेड़ा में रहने वाला अनीत गुरुवार रात को खेत में सोने के लिए गया था. शुक्रवार सुबह 6 बजे अनीत की पत्नी पिंकी जब पशुबाड़े में पहुंची तो उन्होंने देखा कि अनीत वहां नहीं था और वहां सारा सामान बिखरा हुआ था. खटिया उल्टी थी और बिस्तर गायब था. इसके साघ्थ ही पशुबाड़े में खून के निशान भी मिले थे. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.