आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स से लोहामंडी तक गरजा बुलडोजर. रास्ते भर से हटाया अतिक्रमण और अवैध कब्जा…ठेल धकेल और अस्थाई काउंटर किए जब्त
आगरा नगर निगम ने मंगलवार को सेंट जॉन्स चौराहे से लोहामंडी चौराहे तक विशेष् अभियान चलाया और अभियान के दौरान सड़ के दोनों ओर अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाया. इस दोरान बड़ी संख्या में ठेल धकेल और अस्थाई काउंटर भी जब्त किए गए. नगर निगम की ओर से चलाए गए इस अभियान में पहले नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने फटपाथों पर व्यवसाय कर रहे लोगों को पहले चेतावदी और खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा. इसके बाद टीम ने यहां से अतिक्रमा हटाया. इस दौरान कई स्थानों परसड़क किनारे रखे सामान और अवैध रूप से लगाए गए काउंटरों को हटाकर जब्त किया गया. नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में शमिल है. लेकिन अवैध कब्जे और अतिक्रमण के कारण रोड संकरा हो जाता है और यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है.इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अतिक्रमण हटाने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधान आने की उम्मीद है. अभियान के दौरान गंदगी फैलाने वाले ओर दोबारा अतिक्रमण करने पर लगभग 12 दुकानदारों के चालान काटे गए और इनसे 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.