आगरालीक्स…आगरा में 100 की स्पीड से आ रही रोडवेज बस का पहिया निकला. तीन बार पलटकर डिवाइडर में घुसी. बस में सवार यात्रियों में मची चीख पुकार…बस की कंडीशन ने बयां की हादसे की हकीकत
आगरा दिल्ली हाइवे पर रुनकता के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. 100 की स्पीड में मथुरा की ओर से आगरा आ रही रोडवेज बस के आगे के पहिए निकल गए. इससे बस अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खाई और इसके बाद डिवाइडर में जा घुसी. बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में बस की पूरी छत उखड़ गई और सीटें भी उखड़कर सड़क पर बिखर गई. मौके पर मौजूद राहगीरों ने दौड़कर एक एक कार बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन में भर्ती कराया. हादसे में 10 यात्री घायल हो गए.पूरा हादसा जानें
यूपी रोडवेज की बस बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे मथुरा से आगरा के लिए आ रही थी. बस में करीब 12 यात्री सवार थे. बस की स्पीड करीब 100 के आसपास थी. रुनकता से जैसे ही बस आगे बढ़ी तभी उसके आगे के दो पहिये निकल गए. इससे बस बेकाबू होकर तीन बार पलटी और डिवाइडर में जा घुसी. इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. हादसा इतना भयंकर था कि बस का पहिया पूरी तरह से निकल गया और बस की पूरी छत उखड़ गई. यही नहीं बस की सीटें भी उखड़कर सड़क पर आ गईं. मदद के लिए चीख रहे लोगों की आवाज सुनकर आसपास से लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और खिड़की तोड़क एक एक कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.
सूचना पर सिकंदरा पुलिस भी पहुंच गई. एंबुलेंस की मदद से बस में सवार 10 यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया. हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से भाग निकला. यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेजी से बस चला रहा था और करीब 10 किमी पहले उसे टोका भी था. हादसे में धर्म सिंह, चंद्रवती, रूपेंद्र, लक्ष्मी देवी, जितेंद्र, कन्हैया, अरविंद कुमार, सचिन, श्यामवती, मोहित घायल हुए हैं. ये यात्री आगरा, इटावा, फिरोजाबादक े रहने वाले हैं.