Tuesday , 1 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Four new metro stations in Agra are fully ready; the journey from the Taj Mahal to ISBT will begin soon…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Four new metro stations in Agra are fully ready; the journey from the Taj Mahal to ISBT will begin soon…#agranews

255

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के चार नये मेट्रो स्टेशन के विजुअल्स किए गए जारी. कैसे दिख रहे हैं ये स्टेशंस, अंदर के फोटोज देखें..न जाम न धूप, न बारिश. 15 से 20 मिनट में ताजमहल से आईएसबीटी तक होगा मेट्रो का सफर, क्या किराया है सहित जानें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन शहरवासियों को निर्धारित समय से आईएसबीटी मेट्रो तक मेट्रो सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। आगरा मेट्रो के प्रथम कॉरिडोर के सभी शेष भूमिगत मेट्रो स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन का फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में है। यूपी मेट्रो द्वारा लगातार इस भाग मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है।

ताज महल से सीधी कनेक्टिविटी
आगरा के ऐतिहासिक ताज महल से निकटतम मेट्रो स्टेशन ताज महल मेट्रो स्टेशन (वेस्ट गेट पार्किंग के निकट) है, जो प्रथम कॉरिडोर का चौथा स्टेशन है । यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए ताज महल से आईएसबीटी तक मेट्रो की सीधी सुविधा है। यात्री महज़ 15-20 मिनट में ताज महल से आईएसबीटी पहुँच सकेंगे।

मॉडल कनेक्टिविटी का उत्तम उदाहरण बनेंगे आगरा मेट्रो के स्टेशन
आगरा मेट्रो के स्टेशन मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए उत्तम उदाहरण बनके उभरेंगे। साथ ही स्टेशन की समावेशी डिज़ाइन के चलते यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन से आईएसबीटी एवं राजा की मंडी रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे ।

आकर्षक पीडी एरिया बढ़ायेंगे स्टेशन की शान
आगरा में देश विदेश से आने वाले पर्यटक यदि बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर आयेंगे, तो उन्हें मेट्रो स्टेशन पर बने सुविधाजनक पीडी आउटलेट्स जैसे रेस्टोरेंट्स, किऑस्क्स, हैंडीक्राफ्ट की दुकान, आदि भी मिलेंगे । इसके साथ यात्रियों को आईएसबीटी से राजा की मंडी एवं आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

ताज महल से सीधी कनेक्टिविटी
आगरा के ऐतिहासिक ताज महल से निकटतम मेट्रो स्टेशन ताज महल मेट्रो स्टेशन (वेस्ट गेट पार्किंग के निकट) है, जो प्रथम कॉरिडोर का चौथा स्टेशन है । यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए ताज महल से आईएसबीटी तक मेट्रो की सीधी सुविधा है। यात्री महज़ 15-20 मिनट में ताज महल से आईएसबीटी पहुँच सकेंगे।

आगरा मेट्रो के गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड से देश भर की मेट्रो में कर सकेंगे यात्रा
आगरा मेट्रो का गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड एक इंटर-ऑपरेटेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, यानी इस कार्ड का इस्तेमाल देश की दूसरी मेट्रो, बस, पार्किंग, रिटेल सेवाओं के लिए भी किया जा सकता है जो एनसीएमसी कार्ड का अनुपालन करती हैं। एनसीएमसी कार्ड के ज़रिए यात्री पूरे देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान समय और ऊर्जा की बचत के साथ-साथ निर्बाध आवागमन का रास्ता भी खुलता है। आगरा मेट्रो के गोस्मार्ट कार्ड पर हर यात्रा में 10 प्रतिशत तक की छूट भी मिलती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

बिगलीक्स

Agra News Live: 142 Monkey caught by Nagar Nigam in Agra

आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Janmashtami special sweets available

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra News Live: 37 & 32 year old youth return from Congo to Agra test Ebola positive, Home isolate

आगरालीक्स …आगरा में अपने घर छुट्टी पर कांगो देश से आए दो...

error: Content is protected !!