Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Case filed against builder after Canara Bank building collapsed due to excavation in the basement of a mall in Agra…#agra
बिगलीक्स

Agra Live News: Case filed against builder after Canara Bank building collapsed due to excavation in the basement of a mall in Agra…#agra

254

आगरालीक्स…आगरा में मॉल के बेसमेंट की खुदाई से केनरा बैंक के ढहने पर बिल्डर सहित तीन पर मुकदमा. मलबे में दबी लाकर की चाबी, सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात

आगरा के बेलनगंज भैरों बाजार में 4489 वर्ग मीटर में पुराने भवनों को तोड़कर कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण करीब दो साल से चल रहा है। किरधा अर्थ डवलपर्स और कृष्णा भू विकास एलएलपी के साझेदार राकेश कोहली और विनोद अग्रवाल द्वारा बेसमेंट के दो तल, भूलत, प्रथम तल और द्वितीय तल का निर्माण चल रहा था। एक हिस्से में 50 वर्ष से केनरा बैंक की बेलनगंज शाखा संचालित है।

गुरुवार दोपहर में गिर गई थी केनरा ​बैंक की बिल्डिंग, बाल—बाल बचे 15 लोग
केनरा बैंक में गुरुवार को काम चल रहा था, दोपहर 2 बजे लंच ब्रेक हुआ. बैंक मैनेजर, 10 कर्मचारी और चार ग्राहक बैंक में थे, कर्मचारी खाना खाने के लिए पीछे की तरफ गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार में दरार आने लगी, गार्ड ने शोर मचा दिया कि दीवार गिर रही है. कर्मचारी और ग्राहक भागते हुए बाहर निकले, कुछ मिनटों में एक तरफ की दीवार जहां कैश काउंटर और ग्राहक सेवा केंद्र वाला हिस्सा ढह गया.

पुलिस की तरफ से बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में एसआई योगेश पंवार की तहरीर पर थाना छत्ता में बिल्डर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ​सिकंदरा के विश्वकर्मा ग्रीन्स निवासी किरधा अर्थ डवलपर्स के मालिक राकेश कोहली और कमला नगर के कृष्णा भू विकास एलएलपी के मालिक विनोद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही बिल्डर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें आरोप लगाए हैं कि कृष्णा मेट्रो मॉल का निर्माण में लापरवाही बरती जा रही थी और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे.

बिल्डर को ध्वस्त करानी थी बैंक की बिल्डिंग
एडीए द्वारा इस मामले में कहा गया है कि भैरो बाजार क्षेत्र में भूखण्ड संख्या 8/390, 8/390/1 पर निर्माणकर्ता किरधा अर्थ डवलपर्स एलएलपी व कृष्णा भू विकास एलएलपी पार्टनर राकेश कोहली, विनोद अग्रवाल द्वारा मानचित्र संख्या-एडीए/बीपी/24-25/0232 कृष्णा मेट्रो माॅल के नाम से व्यवसायिक प्रयोजन हेतु स्वीकृत कराया गया हैै. स्वीकृत मानचित्र में 4488.99 वर्गमी क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बेसमेंट (प्रथम तल), बेसमेंट (द्वितीय तल) भूतल, प्रथम तल, द्वितीय तल स्वीकृत है. स्थल पर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही बेसमेंट प्रथम, बेसमेंट द्वितीय तल, भूतल व प्रथम तल का निर्माण कार्य किया गया है. स्वीकृत मानचित्र के सैट-बैक क्षेत्र में पुरानी जीर्ण-शीर्ण बिल्डिंग धराशायी हुई है, उस बिल्डिंग को निर्माणकर्ता द्वारा स्वीकृति अनुसार स्वयं ध्वस्त किया जाना है.

मलबे में दबी लाकर की चाबी, पुलिस और पीएसी तैनात
मलबे में लाकर की चाबी भी दब गईं हैं, गुरुवार रात को ही मलबे में दबे करीब 25 लाख कैश को बाहर निकाल लिया गया, इसे कचहरी घाट शाखा में रखा गया है। लाकर के साथ ही बैंक से जिन लोगों ने गोल्ड रखकर लोन लिया है वह भी रखा है। लाकर की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!