आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा में शिक्षिका ने अपने घर पर सुसाइड कर ली, 24 घंटे बाद ही शिक्षक पति ने होटल में सुसाइड की, शिक्षक पति पत्नी की मौत से कोहराम। ( Agra Live News: Teacher Couple found dead with in 24 hours in House & Hotel room )
आगरा के अवधपुरी, बोदला के रहने वाले 32 साल के जितेंद्र गोयल बहराइच में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रभारी प्रधानाध्यपक पद पर कार्यरत थे। जबकि 32 साल की पत्नी पूजा सिंघल श्रीवास्ती में सहायक अध्यापक थीं। पूजा सिंघल आगरा स्थित अपने घर पर आईं हुई थीं, बुधवार शाम को पूजा सिंघल ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया, परिजन साकेत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
होटल के कमरे में शिक्षक पति ने की सुसाइड
पत्नी की आत्महत्या से कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जितेंद्र गोयल अवसाद में आ गए। जितेंद्र गोयल चारबाग, लखनऊ स्थित होटल मयूर में गुरुवार सुबह नौ बजे पहुंचे। कुछ देर बाद ही जितेंद्र गोयल ने होटल के कमरे में सुसाइड कर ली, होटल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र गोयल के परिजनों को सूचना दी।
गृह कलह बताया जा रहा कारण
शिक्षक पति और पत्नी के सुसाइड से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, दोनों की सुसाइड के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है, युवा शिक्षक और शिक्षिका के सुसाइड करने से साथी शिक्षक भी सकते में हैं।