आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शिल्पग्राम के पास वीआईपी रोड पर महिला पर्यटक के गले से चेन लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश अरेस्ट। ( Agra Live News: Chain snatching from woman tourist, Two arrested in Police encounter in Agra, video)
आगरा 31 मई को शिल्पग्राम के पास वीआईपी रोड पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली माधवी लता ताजमहल देखने के बाद आगरा कैंट के लिए जा रहीं थीं, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपटटा मारा और गले से चेन लूट कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई थी।
100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पकड़े
एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी के निर्देशन में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को बदमाशों का सुराग लग गया। मंगलवार रात को इनर रिंग रोड़ गढ़ी देवरी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान महिला पर्यटक से चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस को दिखाई दिए, पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैरों में गोली लगी। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश राधे वाली गली शाहगंज निवासी अंसार और करन है इनके पास से चेन बरामद कर ली गई है, अंसार पर 12 और करन पर नौ मुकदमे दर्ज हैं, 2022 में भी इन दोनों ने लूट की थी।