आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 23 जून यानी मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे, 2.30 घंटे तक अधिकारियों के साथ विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ 23 जून को आगरा आ रहे हैं वे हाथरस के सलेमपुर से दोपहर 12.15 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां वे 12.30 बजे से आयुक्त सभागार में आगरा मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
2.30 घंटे करेंगे समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में 2.30 बजे आगरा मंडल के आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्य और नए कार्यों की कार्ययोजना की जानकारी लेंगे।
एक घंटे आगरा के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, दोपहर 3.30 बजे आयुक्त सभागार से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।