आगरालीक्स…Agra news: आगरा में भगवती ढाबे के पास ठेकेदार से सोने की चेन लूटने के लिए गोली मारने के आरोपी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश अरेस्ट। ठेकेदार के पेट में गोली लगी है और इलाज चल रहा है।
आगरा के रुनकता के रहने वाले फुटवियर कंपनी में ठेकेदार बंटी सिकरवार गुरुवार रात को बाइक से अपने घर जा रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र में भगवती ढाबे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंअी सिकरवार के गले से सोने की चेन लूटने की कोशिश की, बंटी ने विरोध किया तो बदमाश और ठेकेदार दोनों की बाइक से गिर गए। बंटी ने एक बदमाश को पकड़ लिया, उसके साथी बदमाश ने बंटी के पेट में गोली मार दी, बंटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में तीन अरेस्ट
एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की थी, शनिवार रात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में गौरव और सनी उर्फ जयसूर्या के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य बदमाश अशोक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सनी उर्फ जयसूर्या के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या की कोशिश आदि धाराओं के तहत 04 मामले दर्ज हैं।आरोपी गौरव के खिलाफ पहले से लूट, छेड़छाड़, चोरी आदि धाराओं के तहत 04 मामले दर्ज हैं। आरोपी अशोक के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं के तहत 03 मामले दर्ज हैं।